कोरबा: गिट्टी अनलोड करने गया ट्रेलर चालक करंट की चपेट में आ गया। दो महीने पहले ही वह नौकरी करने के लिए आया था। छत्तीसगढ़ के कोरबा में वह ट्रेलर चलाने का काम कर रहा था। उसने बेटी से कपड़े लेन का वादा किया था लेकिन अब ये अधूरा ही रह गया। परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- पेंडिंग बिल भुग्ताम के लिए PWD यंत्री ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहथो पकड़ा
जानकारी के मुताबिक़, मोहम्मद फैज अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का रहने वाला था। वह डेढ़ महीने पहले ही कोरबा के विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करने आया हुआ था। यहां वह ट्रेलर चालक था। शुक्रवार को वह गिट्टी अनलोडिंग करने गया हुआ था, तभी उसकी गाड़ी 11केवी लाइन की चपेट में आई और उसके चारो टायर ब्लास्ट हो गए। ये देख जैसे ही फैज अहमद नीचे उतरा, वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- गुटखे के पैसे दिए बिना जा रहा था युवक, दुकान संचालक ने पीट-पीटकर की हत्या
बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन कोरबा पहुंचे। मृतक के पिता ने कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे फैज की एक 6 साल की बेटी सोना और एक ढाई साल का बेटा है। कुछ दिन पहले ही उसने घरवालों से बात की थी। उसने अपनी बेटी से वादा किया था कि वो जल्द ही उसके लिए नया कपड़ा लेकर वापस आएगा।



