फ्लैट में मिली महिला की नग्न लाश, बदबू आने पर पुलिस को दी सूचना

0
146

अरविंद तिवारी

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक फ्लैट में महिला की नग्न हालत में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला इंदौर की रहने वाली है। 7 साल पहले वह अपने पति को छोड़कर ग्वालियर चली गई थी और वहां पर एक शेफ के साथ लिव इन में रहने लगी थी। महिला के शारीर पर चोट के कई निशान मिले है और गले पर भी चाकू के घाव मिले है।

ये भी पढ़ें- ढाबे की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 7 महिलाएं और 8 युवक गिरफ्तार

मामला, हजीरा इलाके की पीएचई कॉलोनी का है। यहां एक फ्लैट से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो फ्लैट का दरवाजा लगा हुआ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि वहां एक महिला की नग्न लाश पड़ी हुई है। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

ये भी पढ़ें- CNG पंप पर ट्रिपल मर्डर, युवकों की हत्या कर फरार हुए बदमाश

महिला की पहचान सीता थापा के रूप में हुई है। वह इंदौर की रहने वाली है। 7 साल पहले वह अपने पति को छोड़कर शेरू थापा के साथ लिव इन में रहने लगी। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है।

ये भी पढ़ें-  बाइक को बचाने में पलटी खा गई तेज रफ्तार बोलेरो, दो की मौत

शेरू थापा ग्वालियर में बैंबू रेस्टोरेंट में शेफ था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद हुआ तो उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह नशा करने लगा। अभी वह शराब पीने का आदी हो गया था। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी साफ हो सकेगी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here