आगरा।
आगरा के थाना एमएम गेट में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है।जिसमें वह कमर पर रिवाल्वर लगाए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में गाना भी चल रहा है। यह वीडियो किसी ऐप के लिए बनाया गया है। दरअसल ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है।एसएसपी मुनिराज जी. ने सिपाही प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही महिला सिपाही के हाथ मे रिवाल्वर किसकी है,इसकी भी जांच की जा रही है।