पुणेः महाराष्ट्र में चार साल की मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी 12 साल का नाबालिग है। घटना पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ की है। घटना के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- नामी कंपनियों के स्टीकर लगातार बेच रहे थे नकली सैनिटाइजर, पुलिस ने किया फैक्ट्री का भंडाफोड़
पुलिस के मुताबिक, 12 साल का आरोपी पीड़िता के घर के पास अपने परिवार के साथ रहता था। पड़ोस में रहने के कारण बच्ची के घर वाले लड़के को जानते थे। एक दिन घर पर किसी के नहीं होने पर वह चाॅकलेट का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गया।
ये भी पढ़ें- प्रेमी के सामने खुद के साथ बेटी को कर देती थी निर्वस्त्र, पति ने CCTV कैमरे से खोला राज
जब बहुत देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसकी मां पड़ोसी के घर पहुंची। वहां बच्ची की मां ने देखा कि 12 साल का लड़का बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।