बाल आश्रम में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मृत बच्चे को दिया जन्म, अफसरों से दबाए रखा मामला

0
66

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाल आश्रम में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की के साथ ना सिर्फ रेप हुआ, बल्कि वह गर्भवती भी हो गई। उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी आश्रम से इसे दबाए रखा। अब ये जानकारी लीक हुई तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में वकील को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट में घुसाई शराब की बोतल

बाल आश्रम के अफसरों ने बताया कि घटना जून 2021 की है। नवंबर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। खबर है कि बाल आश्रम के कर्मचारी अनजानी शुक्ला ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। वह गर्भावस्था की पीड़ा झेलती रही। उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने अंजनी को अरेस्ट कर लिया था। आरोपी इस वक्त जेल में हैं।

ये भी पढ़ें- पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर किसान ने दी जान, बेटी से बोला- शराब का केस झूठा

बच्ची के प्रेगनेंट होने, उसके रेप की खबर अफसरों ने लीक नहीं होने दी। आरोप है कि अफसरों ने कुछ बड़े अफसरों को भी पैसे दिए। आश्रम के किसी अफसर या जिम्मेदारों पर इस मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। सभी अफसर अपने पदों पर बने रहे, किसी के खिलाफ काेई जांच तक का आदेश नहीं हुआ।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here