दिवाली की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, चार लोगों की हत्या

0
339

अलीराजपुर: दिवाली की खुशियों के बीच अलीराजपुर जिले में खूनी संगर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में चार लोगों की हत्या कर दी गई है। इलाके के चांदपुर थाने के बोकडिय़ा गांव मे प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोगों की हत्या हो गई।

अलीराजपुर जिले में हुए इस हत्याकांड मे परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया।पुलिस के अनुसार घटना पर स्माल, सुखदेव, भल सिंग और नानबु नाम के चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़िया गांव में एक साल पहले माधो ओर लीला नाम के प्रेमी युगल घर से भाग गए थे। इस घटना में दोनों पक्षो का सामाजिक पंचायत में समझौता किया गया था।

मामला दोबारा बढ़ा और इसी घटना को लेकर गुरुवार देर शाम को दोनों पक्षो में विवाद शुरू हो गया, जिसमें दोनों पक्षो के मिलाकर चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर पूछताछ चल रही है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here