उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मृतकों में चार बच्चे शामिल है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी ने आत्महत्या की है या संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है। आसपास के लोगों की स्घिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, टूटी रीढ़ की हड्डी
पुलिस के मुताबिक़, घटना गोगुंदा तहसील के झाड़ोली गांव की है। मृतकों की पहचान प्रकाश उसकी पत्नी दुर्गा, गणेश, पुष्कर, रोशन और चार महीने के गंगाराम के रूप में हुई है। प्रकाश के घर के पास ही उसके दो भाइयों के घर हैं। जांच के लिए डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधयाक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक मृतक प्रकाश तीन महीने पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था। रसोई में साफ-सफाई का काम करता था। काफी समय से बीमार चल रहा था। इस वजह से काम पर वापस लौटा नहीं था। शुरुआती तौर पर पुलिस को लग रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आर्थिंक तंगहाली का बड़ा कारण मानते हुए इसे सुसाइड का मान रही है।
ये भी पढ़ें- टीचर ने बच्चों के गाल पर जड़े दनादन थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल पहुंचे पेरेंट्स
प्रकाश की पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले प्रकाश ने अपनी पत्नी और एक बच्चों की गला दबाकर हत्या की और सभी को पत्नी के दुपट्टे और साड़ी से लटका दिया।