ग्वालिये: ग्वालियर में खेल-खेल में पटाखों के कारण बच्चों के साथ जानलेवा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल बच्चों ने सड़क पर पड़े पटाखे को उठाकर पास ही जल रहे कचरे में फेंक दिया और पटाखे के धमाके से 5 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। एक बच्चे के हाथ के चिथड़े उड़ गए। उसकी आंख भी बुरी तरह जख्मी हो गई है। वहीं अब डॉक्टरों का कहना है कि उसकी एक आंख पूरी तरह खराब हो गई है। उसके हाथ का पंजा भी वापस नहीं जुड़ सकता।
ये भी पढ़ें- खाली मैदान में पड़ी मिली युवती की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस
यहां मस्जिद के पास मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 8 साल के रिजवान खां को सड़क पर एक पटाखा मिला। पास ही अन्य बच्चे भी खड़े थे। सभी उस पटाखे से खेलने लगे। पास ही कचरे के ढेर में आग जल रही थी। बच्चों ने पटाखे को आग में डाल दिया। बच्चों को नहीं पता था कि यह पटाखा जिंदा है। उन्हें लगा कि यह सिर्फ जलेगा लेकिन अचानक तेज धमाका हुआ। इससे रिजवान के हाथ का पंजा तक उड़ गया। उसकी आंख में चिंगारी घुस गई। अन्य बच्चे भी बुरी तरह झुलस गए। बच्चों का इलाज चल रहा है।