पति से मिलने जेल आई थी पैरोल पर छूटी महिला कैदी, जेल प्रहरियों ने किया दुष्कर्म

0
196

अलीराजपुर: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर की जिला जेल में दो जेल प्रहरियों पर महिला कैदी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पैरोल पर छूटी महिला जेल में बंद अपने पति से मिलने पहुंची थी। तभी जेल प्रहरियों ने उसे बहला-फुसलाकर उसे सरकारी आवास में बुलाया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, Flipkart से मंगाया जहर

दरअसल, देवास जिले के रहने वाले दोनों पति-पत्नी को फर्जी शादी के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों अलीराजपुर जेल में सजा कट रहे थे लेकिन कोरोना के चलते महिला को पैरोल पर छोड़ दिया गया था। पैरोल के दौरान ही अगस्त में महिला अपने पति से मिलने आलीराजपुर जेल आई थी।

ये भी पढ़ें- हैवान पति की जमानत याचिका खारिज, 27 साल छोटी पत्नी के साथ की थी हैवानियत

पति से मुलाक़ात के बाद जब महिला वापास लौट रही थी, तभी जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी ने किसी बहाने से उसे सरकारी आवास पर बुलाया। वहां पहले से ही जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव मौजूद था। आवास पर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसे गाली गलौज कर जेल में सड़ा देने की बात की और जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें- भोपाल पुलिस हुई फ़र्ज़ी पत्रकारों पर सख्त, दो पत्रकारों को किया गिरफ्तार

धमकी के डर के महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। दो महीने की पैरोल ख़त्म होने के बाद जब महिला को वापस जेल में शिफ्ट किया गया, तब उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here