करोड़ों रुपए की सिंथेटिक ड्रग्स मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार मेरठ में फैक्ट्री संचालित करता था अरोपी।

0
56

इंदौर पुलिस ने 15 करोड़ रुपए अल्फाजोल्म और पेरासिटामोल मिलाकर हूबहू ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली ड्रग मामले में मुजफ्फरपुर मेरठ से फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है।आरोपी द्वारा सिथेंटिक ड्रग इंदौर में सप्लाई की जा रही थी।इस मामले में पूर्व में भी पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वही मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

दरअसल चंदन नगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक ऐसे सिंथेटिक केमिकल ड्रग फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही की थी जहां प्रतिबंधित अल्फाजोलम और पेरासिटामोल पाउडर और अन्य केमिकल मिलाकर हूबहू ब्राउन शुगर की तरह दिखने वाली ड्रग बनाने का कार्य किया जा रहा था।पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।साथ ही फैक्ट्री पर से लगभग डेढ़ क्विन्टल से भी अधिक मात्रा में इस केमिकल ड्रग को बरामद किया था। जिसमें आरोपी अजय कोमल चेतन इमरान और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित मुजफ्फरपुर फैक्ट्री संचालक अंकुर चौधरी द्वारा इस केमिकल पाउडर को लाना बताया था। पुलिस ने मेरठ में दबिश दी थी तब आरोपी फैक्ट्री बंद कर फरार हो गया था।मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी न्यायालय में पेश होने वाला है। इससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकुर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।जहा माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी का 5 दिन का रिमांड लिया है।वहीं दूसरी ओर इस गिरोह का मुख्य सरगना राघव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।वहीं आरोपी की लाखों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा मुर्गी दाना पेस्टिसाइड कंपनी की आड़ में यह ड्रग बनाने का कार्य किया जा रहा था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here