पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल एक औऱ आरोपी शहजाद एनकाउंटर में ढेर।

0
215

मध्यप्रदेश के गुना के आरोन में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने  एक और आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है। आरोपी का नाम शहजाद खान बताया जा रहा है। जो पहाड़ पर छिपकर बैठा था।इस एनकाउंटर की  पुष्टि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।हालांकि सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है कि शहजाद ने आत्मसमर्पण किया था।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी बताया कि फरार मुख्य आरोपी की जानकारी भी पुलिस को मिल गई है। उसकी सर्चिंग जारी है। इससे पहले पुलिस ने नौशाद मेवाती नाम के शिकारी को एनकाउंटर में मार गिराया था। प्रशासन ने बिंदौरी गांव में आरोपियों के घर भी ढहाए है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों से जुड़े करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here