छेड़खानी का विरोध करने पर चाकुओं से हमला, फिर काटा खुद का गला

0
51

कैमूर: बिहार के कैमूर में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवक लड़की के घर में घुस गया और उसे चाकू से जख्मी कर दिया, फिर खुद का भी गला काट लिया। बताया जा रहा है कि लड़का कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। अब उसने उसके घर में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिरहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, दुकान संचालक ने महिला डांस टीचर को पीटा

जानकारी के मुताबिक, भोला यादव युवती के घर के सामने ही रहता है। वह कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार को वह खेत पर काम करने के लिए गई थी। इस दौरान उसने बेटी से छेड़छाड़ की ,तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी घर में घुस गया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लड़की के पेट, पीठ, गला और छाती पर जख्म हुए है।

ये भी पढ़ें- खेत में पड़ा मिला मां-बेटे का शव, दो दिन पहले ही कनाडा से लौटा था युवक

युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी भाभी दौड़ती हुई वहां पहुंची लेकिन बेखौफ आरोपी उसपर वार करता रहा। फिर बाद में खुद का गला भी काट लिया। यह देख लोग वहां इकट्ठे हुए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के पिता का कहना है कि दोनों के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और यह बात युवती के परिजनों को भी पता थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here