बेंगलुरु: कर्नाटक में बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी बेटी को चौथी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या कर दी। बच्चिन को फेंकने के बाद खुद भी बालकनी की रेलिंग पर बैठ गई। महिला का कहना है कि वह भी आत्महत्या करने वाली थी। वहीं, चौथी मंजिल से बच्ची को फेंकने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम की लत में छात्र ने किया सुसाइड, कम मार्क्स आने से पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन
घटना सेंट्रल बेंगलुरु के अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट की है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बच्ची को गोद में लेकर बालकनी में आई और कुछ देर बाद उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया और खुद भी कूदने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।
ये भी पढ़ें- पहले अग्रीमेंट कर लिव इन में रखा, फिर शादी का झांसा देकर रेप करता रहा बिजनेस पार्टनर
महिला पेशे से डेंटिस्ट है, जबकि उसका पति किरण बालकृष्ण सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस ने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में अक्षम थी। इस वजह से महिला परेशान रहती थी। वह अपने करियर में अच्छा नहीं कर पा रही थी और इसके लिए बच्ची को दोषी ठहराती थी। इसलिए उसने बच्ची को मारने का कदम उठाया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।