सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR

0
133

विदिशा: महामारी के इस दौर में सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी चल रही है। कोई पुराने और गलत वीडियो शेयर कर लोगों को गुमराह कर रहे है। फेक न्यूज़ को लेकर सरकार काफी सजग हो गई। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में विदिशा से कांग्रेस विधातक शशांक भार्गव के खिलाफ एफआई आर दर्ज की गई है।

दरअसल, शशांक भार्गव ने वॉट्सएप ग्रुप विदिशा टूडे कलम का हमला में विदिशा मेडिकल काॅलेज में अव्यवस्थाओं के संबंध में वीडियो जारी किया गया था। पुलिस की जांच-पड़ताल में पाया गया कि वह तस्वीर मेडिकल काॅलेज विदिशा की नहीं हैं। इसी आधार पर पुलिस ने भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

जब इस मामले में विधायक से पूछा गया तो वे बोले कि मैंने गलती से वीडियो फॉरवर्ड कर दिया था।सही जानकारी लगने पर डिलीटकर दिया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मेरे पास कलेक्टर का भी फ़ोन आया था तब मैं एक अस्पताल में भर्ती था, मैंने उनको स्थिति से अवगत करा दिया था।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here