महाकाल मंदिर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मियों से की अभद्रता

0
135

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर आ रही है। यहां महाकालेश्वर मंदिर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को चेहरा दिखाने की होड़ में कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बैरिकेडिंग तोड़कर नंदी हॉल में घुसने का प्रयास किया। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और नंदी हॉल में घुस गए।

ये भी पढ़ें- थाने के बाहर विवाद का बीच-बचाव करने पहुंचे थाना प्रभारी, युवक ने फाड़ी कॉलर

दरअसल, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बाबा महाकाल के दर्शन करने बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे। सुबह करीब 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कुछ कार्यकर्ता भी गर्भगृह में चले गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बाहर रह गए थे, जिन्होंने बैरिकेडिंग तोड़कर नंदी हॉल में घुसने की कोशिश की। मंदिर में बनी स्थिति को लेकर जब अधिकारियों को कॉल किया गया तो कई के फोन बंद मिले और जिन्हें कॉल लगा तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।

ये भी पढ़ें-  मंदिर में सो रहा था पुजारी, बदमाशों ने सिर काटकर मां काली को चढ़ाया

महाकाल मंदिर में सावन के पहले से ही किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगाया था। सोमवार को इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन किए। जिस पर मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया और प्रोटोकॉल कर्मचारी घनश्याम हाड़ा को निलंबित कर दिया था।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here