इंदौर: इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस भेरूघाट पर पलट गई। घटना में दो लोगो की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि भेरूघाट पर पहुंचते ही ड्रायवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई।
बताया गया है कि यह यात्री बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इस बस में 40 यात्री सवार थे। बस जैसे ही इंदौर के सिमरौल भेरूघाट पर उतर रही थी, उसी दौरान उसके ब्रेक फेल हो गया। जिससे चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस नाले जाकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं खंडवा की रहने वाली बताई गई हैं, जबकि 38 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर भी बताई गई है, जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।