फ़र्ज़ी जानकारी के साथ ट्वीट करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज।

0
44

खरगोन हिंसा को लेकर गलत फ़ोटो के साथ ट्वीट करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर मध्यप्रदेश सरकार ने एक्शन लिया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज की है।भाजपा की शिकायत पर दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज किया गया है।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने खरगोन दंगे के बाद एक फोटो के साथ ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि क्या ख़रगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को ले कर जुलूस निकालने की इजाज़त दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोज़र चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है। लेकिन जो फोटो को दिग्गी ने शेयर किया था वो बिहार का निकला।जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें घेरा।जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

अब इस मामले में बीजेपी ने दिग्गी पर ‘गलत जानकारी फैला कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भोपाल क्राइम ब्रांच से की थी। वहीं जांच के बाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह पर पर 58/22 , u/s 153A(1), 295A, 465 505(2) धारा में मामला दर्ज किया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here