रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंगले पर सीबीआई का छापा, करोड़ों के घोटाले का आरोप

0
8

इंदौर: सीबीआई ने इंदौर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारी के घर पर दिल्ली से पहुंची सीबीआई टीम के तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। रिटायर्ड अधिकारी की पहचान ओम प्रकाश व्यास का है। बंगले में अधिकारी की पत्नी अब भी मौजूद है और उनको घर से निकलने से मना किया गया है।

बंगले में सीबीआई की तलाशी अभियान अब भी जारी है। व्यास बैंक ऑफ इंडिया में सेवारत थे और उनकी एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। रिटायर्ड अधिकारी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप है। सीबीआई को जानकारी मिली है उनके नाम पर कई कृषि भूमि और मकान है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here