एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

0
27

देवास: मध्यप्रदेश के देवास में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पति ने पत्नी पर निर्ममता की हदें पार दी। पत्नी के प्रेमी के साथ मिलने पर पति ने उसे पहले तो बुरी तरह पीटा, उसके बाल खींचकर जमीन पर पटका। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे जूतों की माला पहनाई और उसके कंधे पर बैठकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- परिवार के साथ इलाज करवाने जा रहे थे रिटायर्ड DSP, सड़क हादसे में मौत

घटना देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव में एक दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि महिला की महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी। महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। कुछ दिन पहले बच्चों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। ये बात उन्होंने अपने पिता को बता दी थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।

महिला के तीन बच्चे हैं। वो पिछले एक हफ्ते से अपने पुरुष दोस्त के साथ रह रही थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है। देवास के एडिशनल SP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पति समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, 20 से ज्यादा की मौत

करीब एक हफ्ते तक पति और ससुरालवालों ने महिला की खूब तलाश की। जब वह नहीं मिली तो थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच महिला के पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी गांव में ही अपने प्रेमी के घर पर है। जब उसके ससुरालवाले वहां पहुंचे तो महिला पेट में बंद मिली।

महिला के पति ने उसे घर से बाहर निकाला और पूरे गांव के सामने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसके बाल-खींचे और जमीन पर पटका। इतना ही नहीं उसने महिला को जूतों की माला पहनाई और उसके कंधे पर बैठकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here