शर्मनाक! मायके आकर रह रही महिला के साथ मारपीट, पति को कंधे पर बैठाकर निकाला जुलूस

0
31

खरगोन: मध्यप्रदेश में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। देवास के बाद अब खरगोन में पति को पत्नी के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया। महिला के साथ उसके पति और भाइयों ने मारपीट की। महिला मायके आकर अपने काका के यहां रह रही थी। घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है लेकिन वीडियो अब सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक! मायके आकर रह रही महिला के साथ मारपीट, पति को कंधे पर बैठाकर निकाला जुलूस

केली गांव की रहने वाली महिला की शादी बड़वानी के युवक से हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। पति आए दिन उससे विवाद कर उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह पांच महिलने पहले अपने मायके आ गई और काका के यहां रह रही थी। आरोपियों ने महिला के अलावा उसके काका के साथ भी मारपीट की है।

ये भी पढ़ें- अधेड़ महिला से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया नुकसान, फिर की हत्या

पीड़ित काका का कहना है कि उसकी कोई भी संतान नहीं है। पांच महीने पहले भतीजी घर पर आई थी। उसके भाइयों को इसकी सूचना दी थी। भतीजी को बेटी के जैसे रखा। दामाद और भतीजों ने मारपीट की। हाथ, पैर, सिर और कमर में चोट आने की वजह से महिला का काका जिला अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here