संभागायुक्त की बहू ने जहर खाकर दी जान, दो महीने पहले हुई थी शादी

0
763

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर के संभागायुक्त की बहू प्रियंका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति शिक्षा विभाग में एलडीसी के पद पर काम करता है। घटना वाले दिन प्रियंका ने अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- नाबालिग मॉडल के साथ होटल में रेप, बदनामी के डर से दिया रुपयों का लालच

रातानाड़ा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट कॉलोनी में बीएल मेहरा का घर है। इनका हाल ही बीकानेर से अजमेर संभागीय आयुक्त के पद ट्रांसफर हो चुका है, लेकिन अभी नई जगह जॉइन नहीं किया है। उनके बेटे-बहू यहां जोधपुर में रहते हैं। रातानाड़ा SHO मूल सिंह के अनुसार, आईएएस अधिकारी की बहू प्रियंका ने 1 जनवरी को जहर खाया था। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-  महात्मा गांधी को ‘देशद्रोही’ कहने वाले कथावाचक ने मांगी माफ़ी, दर्ज हुई है FIR

घटना के वक्त प्रियंका घर पर अकेली थी। प्रियंका की शादी पिछले साल ही 14 नवंबर को हुई थी। परिजनों के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चल रहा था। इसके बावजूद प्रियंका ने 1 जनवरी को जहर खा लिया। SHO मूलचंद ने बताया कि शनिवार शाम को एक महिला ने कीटनाशक पी लिया था और रविवार को उसकी मौत हो गई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here