इवेंट फोटोग्राफर ने किया सुसाइड, नोट लिखकर पत्नी, सास और सालियों को बताया जिम्मेदार

0
22

Event photographer suicide

इंदौर. इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास और सालियेां को बताया है। युवक ने 14 पन्ने के सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी पूरी आपबीती लिखी है। साथ ही खुद का न्याय दिलाने और सरकार से कानून बदलने की मांग की है।

नितिन पडियार का शव बुधवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने बताया कि नितिन इवेंट में फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी शादी पांच साल पहले हर्षा शर्मा से हुई थी। हर्षा राजस्थान की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। दोनों परिवार को बिना बताए लिव-इन में रहने लगे और शादी कर ली। साल 2023 में हर्षा अपने बेटे के साथ अपनी मां के घर चली गई, जहां से अबतक लौटकर नहीं आई।

करीब एक साल पहले नितिन को एक नोटिस मिला, जिसमें हर्षा ने उसके बड़े भाई सूरज और माता-पिता पर आरोप लगाए। इस मामले में समझौता करने के लिए वह 30 लाख रूपए मांगने लगी। इसी को लेकर नितिन तनाव में रहने लगा। नितिन ने 14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आरोपियों को सख्ता सजा देने की मांग की है।

नितिन ने लिखा- मेरी मौता का कारण सिर्फ और सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षाी और वर्षा शर्मा है। मैं भारत सरकार से विनती करता हूं कि महिला कानूनों का गलत उपयोग कर रही है। इन कानूनों को बदलना चाहिए। यदि इन कानून व्यवस्था नहीं बदली गई तो कई लडक़े इसी तरह मरते रहेंगे और परिवार इसी तरह उजड़ते रहेंगे। नितिन ने युवाओं से शादी नहीं करने की अपील की है और खुद को न्याय दिलानें के लिए कहा है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here