लड़कियों की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार, लाशों को ऐसे लगाता है ठिकाने

0
206

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद में हुई 22 साल की युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सीरियल किलर निकला है। इससे पहले भी वह तीन नाबालिग बच्चियों की हत्या कर चुका है। इन हत्याओं के पीछे कारण सिर्फ छेड़छाड़ का विरोध करना है। पुलिस आरोपी से पूछ्ताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर धमकी देकर डेढ़ साल तक करता रहा रेप

पुलिस ने बताया कि आरोपी 1986 से हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहा है। 54 साल का सीरियल किलर सिंहराज सिटी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करता था। 31 दिसंबर को उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें-  सेक्स रैकेट में पकड़ाये भाजपा नेता बर्खास्त,जिलाध्यक्ष ने जारी किया आदेश।

हत्या करने के बाद वह युवती का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कई खुलासे किए है, जिससे पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। आरोपी ने बताया कि वह इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। सिंहराज ने 1986 में अपने चाचा और उसके बेटे की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें-  दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

2019 के दिसंबर में आरोपी ने चाय की दुकान लगाने वाली एक 15 साल की नाबालिक के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की और जब लड़की ने विरोध किया तो हत्या कर दी उसके शव को आगरा नहर में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अगस्त 2020 में एक बार फिर एक लड़की को अपना शिकार बनाया और उसकी भी गला दबाकर हत्या कर उसके शव को आगरा नहर में फेंक दिया था।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here