तीन बच्चों की मां से हुआ प्यार, शादी के लिए मना किया तो लगाई आग

0
247

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति ने महिला को आग के हवाले कर दिया। फिर खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मामला एक तरफा प्यार का है। आरोपी ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके लिए उसने मना कर दिया था। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। महिला तीन बच्चों की मां है जबकि आरोपी अविवाहित है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 40 साल की महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे है। पिछले 4 साल से वह अपने पति से अलग रह रही थी। कुछ समय वह किराए के मकान में रही और अब माता-पिता के साथ रह रही है। वह फूल-माला की दुकान लगाती है। उसकी 12 साल की बेटी पिता के साथ रहती है और 9 साल की बेटी व 7 साल का बेटा उसके साथ रहता है। आरोपी ऑटो ड्राइवर अविवाहित है। उसका महिला की दुकान के आसपास से आना-जाना रहता है।

इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। वह महिला की दुकान पर बैठने लगा। मंगलवार को वह दुकान पर आया और महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जब महिला ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उसपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया, फॉर खुद को भी आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने जब ये देखा तो तुरंत आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में महिला 45 फीसदी और आरोपी 25 फीसदी जल गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here