रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग, दो वकीलों को लगी गोली

0
288

नई दिल्ली, दिल्ली की कोर्ट में फिर फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक़ रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में गोली चली है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में दो वकीलों को गोली लगी है। घायल वकीलों को अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें- डेंटल कॉलेज में छात्र के साथ रैगिंग, रेप के मामले में पीड़िता को ही सुनाई सजा

विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह पहली बार नहीं है कि रोहिणी कोर्ट में इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here