वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में फायरिंग, दो लोग घायल

0
65

ग्वालियर: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में फायरिंग हुई है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर बीच सड़क पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में दो लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र है लेकिन उनपर आपराधिक मुक़दमे दर्ज है। बीच सड़क पर हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों घायलों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की है।

ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल में टॉयलेट साफ़ कर रहे बच्चे, टीचर करतीं हैं इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक़, अन्नी उर्फ रोहित और अमन यादव के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। रोहित 12वीं का छात्र है, जबकि अमन बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। दोनों पर कई आपराधिक मुक़दमे दर्ज है। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें रोहित ने अमन से पैर छूकर माफ़ी मागी थी। आरोपियों ने इसका वीडियो बना लिया था और इस वीडियो से बार-बार रोहित का मजाक उड़ा रहे थे।

ये भी पढ़ें- मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो सराफा व्यापारियों को किया गिरफ्तार, पांच करोड़ की ठगी का आरोप

शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रोहित ने बताया कि वह शादी में जाने के लिए खड़ा हुआ था, यभी अमन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी, फिर गोलियां चलाने लगा। इसमें रोहित के पैर में गोली लगी। वहीं, अमन यादव का कहना है कि पहले रोहित ने गोली चलाई थी, जिसे उसके हाथ में गोली लगी ओत पेट में पेट में छर्रे लगे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here