जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर किया निकाह, जबरन पशु का मीट खिलाकर करते रहे गैंगरेप

0
54

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती को पहले अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर धर्म परिवर्तन करवाकर उससे जबरन निकाह किया। इसके बाद उसे आगरा और अजमेर भी ले गए और बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आगरा से युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची।

ये भी पढ़ें- 13 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, खेलते हुए हुआ था गायब

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। पर्लोर में तरन्नुम और गजाला आती-जाती रहती थी। उसकी दोनों से अच्छी दोस्ती हो गई। एक दिन दोनों युवती को अपने घर ले गई और उसे बंधक बना लिया। उनका भाई अकलीम तमंचा लेकर वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों युवतियों ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पूरे परिवार ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

ये भी पढ़ें- मणप्पुरम गोल्ड लोन में बड़ी लूट, 7 करोड़ का सोना ले गए बदमाश

पीड़िता का आरोप है कि उन लोगों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अकलीम से निकाह करा दिया। अकलीम ने नशीली गोलियां और इंजेक्शन देकर शोषण किया और और निकाहनामा पर जबरन नाम लिखवा लिया। निकाह करने के बाद जबरन उसे अजमेर लेकर पहुंचे। उसके बाद बिहार में भी बंधक बनाकर रखा। फिर प्रयागराज लेकर आए। यहां से लाने के बाद आगरा में किराए के कमरे में रखा।

ये भी पढ़ें-  हवा भरते हुए फटा JCB का टायर, हवा में उछला युवक

वहां अकलीम के भाई विसाल और शादाब ने भी जबरन दुष्कर्म किया। तीनों लोगों ने जबरन गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने जबरन उसे प्रतिबंधित पशु का मीट खिलाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बेरहमी से मारते पीटते। जब मेरे पास कोई पैसा नहीं था तो 23 नवंबर को आगरा में आरोपियों से छूटकर बस अडडे के पास पैसे मांगकर बरेली आई। बरेली के शाही थाने में अकलीम कुरैशी, विसाल, शादाब, तरन्नुम, शाहना और गजाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here