पॉश इलाके में चल रहा था देह व्यापार, मिली 10 विदेशी लड़कियां

0
55

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही यहां से 10 विदेशी लड़कियां मिली है। सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही है। इतना ही नहीं, गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से भी तीन विदेशी है।

ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल में चौथी की छात्रा से दुष्कर्म, सफाईकर्मी के पति ने की हैवानियत

दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर के रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर पुलिस ने जानकारी निकाली तो पता चला कि आरोपी किसी अनजान व्यक्ति से बात नहीं करते है। ना ही इन लोगों का किसी तरह का whatsapp ग्रुप है। ऐसे में पुलिस ने किसी तरह आरोपियों से संपर्क किया और एक जवान को कस्टमर बनाकर भेजा।

ये भी पढ़ें-  पिता ने नौकरी से निकला, नर्स ने बेटे से ऐंठे 11 लाख रुपये

जवान ने मौके पर जाकर देखा और टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।इनमें से तीन आरोपी विदेशी है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर विदेशी युवतियों को भारत लाते थे और यहां लाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे।

ये भी पढ़ें-  पति-पत्नी में आए दिन होता था झगड़ा, बेटा-बेटी को पत्नी को मार फंदे पर झूला युवक

पुलिस को मौके से 10 विदेशी लड़कियां भी मिली है। सभी उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक उज्बेकिस्तान का रहने वाला है। आरोपी वहां की गरीब परिवार की लड़कियों की जानकारी निकालता था। फिर उन्हें मोटी सैलरी पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत लाता था। यहां लाकर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। दिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here