हिंदू बनकर की दोस्ती, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा दबाव

0
117

इंदौर: इंदौर में एक शादीशुदा महिला ने युवक पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे हिंदू बनाकर दोस्ती की। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने लगा। उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसको लेकर हिंदूवादी संग्ठानों से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- इंदौर में फिर हत्या, मामूली कहासुनी में दो भाइयों पर किया हमला

पुलिस ने बताया कि, महिला ने मोहम्मद नबील उर्फ नवीन उर्फ अंसार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक़, 2015 में पति से विवाद होने के बाद वह अपने 11 साल के बेटे के साथ अलग रहने लगी थी। इस दौरान वह एक निजी कैफ़े में काम करने लगी। यहां नबील उससे शेफ बनकर मिला। उसने अपना नाम नवीन बताया। एक ही जगह काम करने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

ये भी पढ़ें-  सिटी बस में चढ़कर ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, रुपये का बैग छीनकर भागे

पीड़िता का आरोप है कि, एक दिन नबील जबरजस्ती घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। फिर उसे ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। इसी बीच नबील ने उसे बताया कि, वह मुस्लिम है। यदि वह भी मुस्लिम धर्म अपना लेगी तो वह उसे निकाह कर लेगा। इस पर महिला ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- रूम हीटर लगाकर सो गया कपल, दम घुटने से मौत

महिला ने बताया कि इस साल 18 जनवरी को नबील को मुंबई में काम के लिए गया था। वहां जाने के बाद उसकी दूसरी नौकरी लग गई। वह जब भी इंदौर आता महिला से धर्म बदलकर शादी करने का दबाव डालता था। मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था। नाबिल ने कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले नहीं तो ठीक नही होगा। बेटे से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद लगातार मोबाइल पर वह धर्म को लेकर दबाब बनाने लगा। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here