निगम कमिश्नर के whatsapp ग्रुप पर इंजीनियर ने शेयर की पोर्न वीडियो, नोटिस जारी

0
110

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर निगम कमिश्नर के ऑफिशियल whatsapp ग्रुप पर PHE के असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न वीडियो शेयर कर दिया। चार मिनट के इस अश्लील वीडियो से ग्रुप में हड़कंप मच गया। पूरे ग्रुप में नगर निगम के कामकाज की वजह वीडियो की चर्चा होने लगी। नगर निगम आयुक्त ने इस पर काफी नाराज हुए। उन्होंने इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें- जेठ और देवर से संबंध बनाने से मना करने पर घर से निकाला, गर्भ गिराया

दरअसल, ग्वालियर नगर निगम में अफसरों के कामकाज से लेकर सफाई कर्मचारियों पर निगरानी के लिए कई ऑफिशियल ग्रुप बनाए गए हैं। इन्स्में से एक ग्रुप में सभी इंजीनियर और विभाग प्रमुख जुड़े हुए हैं। इसी में नगर निगम के PHE विभाग के सहायक यंत्री डीके गुप्ता भी जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप को खुद निगमायुक्त संचालित करते हैं, जिसमें सिर्फ अफसरों के लिए आदेश-निर्देश जारी किए जाते है।

ये भी पढ़ें-  निगम के दरोगा के ठिकानों पर EOW का छापा, राजस्व की अपर आयुक्त के खिलाफ भी कार्रवाई

इसी ऑफिशियल ग्रुप पर डीके गुप्ता ने रविवार शाम चार मिनट का एक पोर्न वीडियो दाल दिया, जिसमें सुहागरात का सीन दिखाया गया था। ख़ास बात तो ये है कि उन्होंने वीडियो डालने के बाद उसे डिलीट भी नहीं किया। इंजीनियर के मोबाइल से आए VIDEO ने ग्रुप पर ऐसी हलचल पैदा कर दी कि हंगामा खड़ा हो गया। जब निगम आयुक्त ने ग्रुप पर ये वीडियो देखा तो वह काफी नाराज हुए।

ये भी पढ़ें-  खड़े ट्रक में घुसी कार, दो पुलिसकर्मियों सहित तीन की मौत

घटना के बाद निगम आयुक्त ने इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा गया है कि ’12 जून 2022 को आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। आप शासकीय सेवक हैं, अत: आपका यह कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित नियमों के खिलाफ है। क्यों न आपके खिलाफ इस नियम के तहत सस्पेंड की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें। अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here