पति ने की छेड़छाड़, पत्नी से शिकायत की तो बीच बाजार में पीटा

0
24

शिवपुरी: बीच बाजार में दो महिलाएं आपस में गुत्थम-गुत्था हो गई। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक शादीशुदा युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और वहां से फरार हो गया। महिला ने जब उसकी पत्नी से शिकायत की तो उसने पीड़िता की ही बीच बाजार में पिटाई कर दी। वहां मौजूद एक अन्य महिला ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बाद में दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- बर्थडे मनाकर लौट रही महिला से दरिंदगी, गैंगरेप कर सड़क किनारे फेंका

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह सरकारी दुकान से राशन लेने गई थी। इस दौरान महेंद्र लोधी ने उसपर अभद्र टिप्पणी की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ धक्का-मुक्की कर भाग गया। हालांकि, इस दौरान आरोपी की बाइक वहीं रह गई। कुछ देर बाद आरोपी की पत्नी गाड़ी देखने आई तो पीड़िता ने उससे शिकायत की।

ये भी पढ़ें- बेरहमी से कुत्ते पर बरसाए डंडे, मरने के बाद भी करते रहे पिटाई

छेड़छाड़ की बात सुनकर आरोपी की पत्नी उल्टा पीड़िता पर ही भड़क गई। उसने पीड़िता से हाथापाई शुरू कर दी। आरोपी की पत्नी के साथ एक अन्य महिला ने भी पीड़िता की पिटाई की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here