‘मैं अब जीना नहीं चाहती’, बहन को कॉल किया और कर लिया सुसाइड

0
16

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला ने शादी के 9 महीने बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने ससुरालवालों को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन को फोन कर कहा था कि, वह अब जीना नहीं चाहती है। ससुरालवाले उसे बहुत परेशान करते हैं। बेटी की मौत के बाद पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- DGP सुधीर सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना बनी ACP विजयनगर

जानकारी के मुताबिक़, ममता शर्मा की शादी 23 जनवरी 2022 को अनिल शर्मा से हुई थी। अनिल जौहरी बाजार में जड़ाई का काम करता है। 21 अक्टूबर को ममता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मृतका ममता के पिता बद्री नारायण ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 9 महीने पहले ही बेटी की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद ससुरालवाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुरालवालों की मांग पर उन्होंने वैगेनार कार लाकर दे दी। इसके एक-दो महीने बाद अनिल ने ममता से कहा कि बाजार में उनपर 15-20 लाख रुपये का कर्ज है, तुम अपने पिता से रुपये लेकर आओ।

ये भी पढ़ें-  स्पीड ब्रेकर से टकराकर पांच बार पलटी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

ममता ने पिता के घर से रुपये लाने से मना कर दिया। इस पर पति सहित ससुराल पक्ष उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। दहेज प्रताड़ना के चलते ही बेटी ममता का 6-7 महीने का गर्भ भी गिर गया। इसके बाद ससुरालवालों की प्रताड़ना और बढ़ गई।

21 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे ममता ने अपनी बड़ी बहन सुमन को कॉल किया। बोलीं- जीजी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते है, मैं अब जीना नहीं चाहती। बहन सुमन ने उसे गलत कदम उठाने से मना किया और कहा कि मैं पापा को भेज दूंगी। इसके बाद पिता को ममता के कॉल के बारे में बताया। कॉल पर परेशानी से दुखी होने का पता चलते ही परिजन उसके ससुराल पहुंच गए। ससुराल पहुंचने से महज 5 मिनट पहले ही ममता के सुसाइड कर लेने की खबर आ गई।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here