इंदौर: युवती ने कटर से काटा खुद का गला, मौत

0
145

इंदौर: इंदौर जिले से आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सिविल इंजीनियर युवती ने क़तर से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक़, युवती ने फर्नीचर बनाने वाले कटर से खुद का गला काटा है।

मृतिका के पिता के मुताबिक डॉली ने इंजिनियरिंग में डिप्लोमा किया था। लॉकडाउन के चलते करीब एक साल से वह घर पर ही थी और इसके कारण वह तनाव में रहने लगी थी। वह एसी सुधारने का काम करते है। उनके घर पर फर्निचर का काम चल रहा है।

गुरुवार को वह मूसाखेड़ी स्थित साइड पर काम करने चले गए थे। इस दौरान डॉली और उसकी बहन मौनीका घर पर ही थे। दोपहर में मोनिका ने कॉल कर बताया कि डॉली ने खुद का गला काट लिया है। इस पर वह रोते हुए घर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ है। तत्काल आसपास वालों की मदद से उसे एम्बुलेंस से एमवॉय अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here