राखी पर बहन को गिफ्ट किया लूट का मोबाइल, Instagram रील बनाकर फंसी गर्लफ्रेंड

0
109

इंदौर: इंदौर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक लूट का मोबाइल अपनी बहन को राखी पर गिफ्ट किया था। वहीं, दूसरा अपनी गर्लफ्रेंड को दिया था। लूट के मोबाइल में जैसे ही जीजा ने सिम लगाई, पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया। वहीं, गर्लफ्रेंड की बनाई इंस्टाग्राम रील बनाई थी, जिससे पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के खिलाफ एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया था।

ये भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलाकर की पति की हत्या, 22 महीने बाद पहुंची जेल

पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में रोहित और सन्नी को पकड़ा है। दोनों ने करीब एक दर्जन लूट की वारदात कबूल की है। रोहित ने लूट का मोबाइल अपनी बहन को राखी पर गिफ्ट किया था। पुलिस ने इस मोबाइल को सर्विलांस पर डाल रखा था। रोहित के जीजा ने जैसे ही लूट के मोबाइल में सिम डाली, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया। उसने रोहित का नाम कबूल किया।

ये भी पढ़ें-  बहस के बाद युवक पर किया पथराव, बीच बाजार में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

पुलिस रोहित को थाने लेकर पहुंची तो उसने अपने साथी सन्नी का नाम बताया, जिसके बाद सन्नी को पकड़ा गया। इधर, आरोपी रोहित की गर्लफ्रेंड सीमा काली ने इंस्टाग्राम पर एक रील बनाई थी, जिसमें वह चाकू खोलते और उसे बंद करते दिख रही है। वहीं सन्नी का एक फोटो पिस्टल के साथ है। रोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड सीमा काली को भी एक मोबाइल देने और लूट के माल को बेचने के बाद मिले पैसे उस पर खर्च करने की बात बताई थी।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here