इंदौर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफ़ाश, 24 गिरफ्तार

0
180

इंदौर: शहर के पॉश इलाके विजय नगर में स्पा पार्लर की आड़ में चल रहे देह अड्डे के व्यापार का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। मंगलवार शाम क्राइम ब्रांच ने इस स्पा पार्लर पर छापामार कार्रवाई की है। हैरानी की बात यह है कि यह स्पा पार्लर विजय नगर थाने से कुछ ही दूरी पर था और यहां लंबे समय से अनैतिक कार्य किये जा रहे थे।

दरअसल वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार विजय नगर इलाके में स्पा पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महिला पुलिस अधिकारियों ने गुप्त योजना बनाई और योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।

क्राइम ब्रांच ने विजय नगर थाना इलाके में स्थित सगुन आर्केड नामक बिल्डिंग में संचालित हो रहे आलीशान स्पा पार्लर पर छापा मारा तो उसके होश उड़ गए। यहां अलग-अलग कई केबिन बने हुए थे और उनके अंदर संदिग्ध हालत में कई युवक-युवतियां मौजूद थे। पुलिस ने मौके से 13 युवतियों और 11 युवकों को गिरफ्तार किया है, इसमें पार्लर के संचालक और मैनेजर भी शामिल है। यही नहीं, गिरफ्तार युवतियों में कई विदेशी भी हैं।

जानकारी मिली है कि विजय नगर इलाके में लंबे समय से यह स्पा पार्लर संचालित हो रहा था और बड़े कारोबारी समेत कई लोग आते थे। उन लोगों की यहां मेम्बरशिप भी हुआ करती थी और उन्हें उनकी पसंद से युवतियों से सर्विस दिलवाई जाती थी। इस स्पा पार्लर की भोपाल में भी एक ब्रांच होने की जानकारी मिली है। इंदौर और भोपाल के बीच कई बार स्टाफ भी अदला बदली की जाती थी। बहरहाल आशंका है कि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाल सकती है और इसमें कई बड़े रसूखदार बेनकाब हो सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here