मां ने चार महीने की बच्ची को दे दिया जहर, फिर कर ली ख़ुदकुशी

0
94

महूः इंदौर के पास महू में एक मां ने अपनी चार महीने की बच्ची को मारने के बाद आत्महत्या कर ली है। बेटी होने के कारण पति उसे ताने देता था। दोनों ने 6 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों जब घर से भागे थे, तब लड़की नाबालिग थी। ऐसे में 6 महीने दोनों छिपते रहे। लड़की के बालिग होने के बाद दोनों परिवार के सामने आए और शादी कर लोने की बात कही। परिवार ने भी दोनों को स्वीकार लिया।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे बचा लो… नहीं तो एक बेटी की हत्या का पाप आपको लेना पड़ेगा’, नाबालिग की मंत्री से गुहार

दरअसल, महू के करीब मानपुर के खुर्दी गांव के सुभाष और रजनी महू के किशनगंज में किराए के मकान में रहते थे। रजनी के परिजनों का आरोप है कि चार महीने पहले रजनी ने बेटी प्रिया को जन्म दिया था। बेटी होने पर सुभाष उससे विवाद करता था। इससे तंग आकर रजनी ने 7-8 नवंबर की दरमियान बेटी को जहर देकर मार दिया और खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली की कोर्ट में मिला कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप

सुभाष पेशे से मजदूर है। वह काम के लिए घर के सामने से ही जाया करता था। इस दौरान रजनी और सुभाष में प्रेम-प्रसंग हो गया। जब रजनी अपनी नानी के घर खंडवा गई थी, तब वहां से गायब हो गई। 6 महीने बाद दोनों किशनगंज में एक किराए के मकान में मिले। उन्होनें पुलिस को बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here