इंदौर: शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की हो रही किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी चरम पर है। हाल ही में पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे शख्स को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस ने शख्स को पकड़ा है।
ये शख्स 22 हजार रूपये ने ये इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से मेडिकल उपकरण भी बरामद किए है। आरोपी का नाम नीलेश चौहान बताया जा रहा है, जो जयरामपुर कॉलोनी का रहने वाला है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।
इससे पहले पुलिस ने फर्जी इंजेक्शन बेच रहे एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 बॉक्स बरामद किए गए हैं। एक बॉक्स में 25 वायल थे। वहीं 16 बॉक्स में कुल मिलाकर 400 वायल निकले। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो यह इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश से लेकर आया है।