पुलिस के सामने निकली सलमान लाला की अकड़, गिड़गिड़ाने को हुआ मजबूर

0
955
Podcast
Podcast
पुलिस के सामने निकली सलमान लाला की अकड़, गिड़गिड़ाने को हुआ मजबूर
/

इंदौर: इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर गोलीकांड का आरोपी सलमान लाला गुरूवार देर रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह अकड़ दिखा रहा था और मीडिया के सामने मूछों पर ताव दे रहा था, लेकिन शुक्रवार शाम होते-होते उसकी हेकड़ी निकल गई। अब वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा है। हाल ही में सलमान लाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है ‘गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है’।

ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद भी अकड़ दिखा रहा सलमान लाला, MY गोलीकांड का है आरोपी

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका जुलुस भी निकाला। गुरूवार रात पुलिस ने उसे राजवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सलमान के पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला है। बताया जा रहा है कि गोलीकांड के बाद फरार हुआ सलमान लाला अपनी प्रेमिका की मदद से फरारी काट रहा था। बाइक पर युवती होने से पुलिस उसे रोकती नहीं थी। जिस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उस समय भी युवती उसके साथ थी। हालांकि पुलिस को देखकर युवती मौके से फरार हो गई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here