चोरी के शक में मासूम को बनाया बंधक, मारपीट कर गर्म चिमटे से दागा

0
35

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में एक महिला ने मासूम के साथ हैवानियत की है। महिला को शक था कि 10 साल के बच्चे से सरिया चोरी किया है। इस पर उसने मासूम को बेरहमी से पीटा और गर्म चिमटे से दाग दिया। फिलहाल मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें- रेप के आरोपी से डेढ़ लाख की रिश्वत ले रहा था हेड कांस्टेबल, ACB ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, बच्चा राज बिहार में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके माता-पिता कुछ ही दूरी पर एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। बुधवार शाम जब वह काम कर घर लौटे तो पता चला कि उनके बेटे को एक महिला ने बंधक बना लिया है। इस पर परिजन महिला के घर पहुंचे तो बच्चा दर्द से करहा रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- तीन दिन में पकड़ाया दूसरा सेक्स रैकेट, 6 युवतियों सहित 11 लोग गिरफ्तार

परिजनों ने इसकी शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने मारपीट और बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी महिला अंजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी महिला अंजू ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने वहां से कुछ सरिया उठा लिया। उसे शक था कि सरिया बच्चे ने चोरी किया है, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और जलते हुए चिमटे से उसके शरीर को दाग दिया।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here