मासूम का अपहरण कर रेप के बाद की हत्या, नदी में बहाया शव

0
88

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देवे वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कसाई ने मासूम का पहले अपहरण किया, फिर उसके साथ कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने उसका शव यमुना नदी में बहा दिया। इधर, परिवार ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: स्कूल वाहन को ट्रक ने कुचला – श्रीकृष्ण के आपत्तिनक पोस्ट पर बवाल

तीन अगस्त को बच्ची मां ने 8 साल के मासूम के गायब होने की शिकायत की थी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया। 17 अगस्त को दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा।

ये भी पढ़ें- मिलने का दबाव बना रहा था दोस्त, छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

इसी दौरान 18 अगस्त को यमुना खादर इलाके में कुछ महिलाएं घास काट रही थीं, तभी उन्हें यमुना किनारे एक सड़ी गली हालत में एक लाश दिखाई दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। जब लाश की पुलिस ने शिनाख्त कराई तो उसी गुमशुदा 8 साल की बच्ची के तौर पर हुई।

ये भी पढ़ें-  फार्म हाउस में चल रही शराब पार्टी पर रेड, 13 युवतियों सहित 84 लोग गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप और हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिजवान पेशे से कसाई है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here