पति-पत्नी के झगड़े में मासूमों की बलि, महिला की हालत गंभीर

0
28

धार: मध्यप्रदेश के धार में पति-पत्नी के बीच हे झगड़े में दो मासूमों की बलि चढ़ गई। पति से फोन पर हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को पानी में घोलकर जहर पिला दिया। फिर खुद भी जहर पिला दिया। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे और महिला का इलाज चल रहा है। घटना बदनावर के कोद गांव की है।

ये भी पढ़ें- पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने 9 महीने के बच्चे का काट दिया गला

कोद की रहने वाली ममता का पति संतोष ट्रैक्टर चलाता है। काम के चलते वह 15 दिनों से जयपुर में है। इस दौरान फोन पर ममता का पति संतोष से झगड़ा हो गया। इससे गुस्साई ममता ने बेटी साक्षी, प्राची और बेटे कुनाल को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया।

ये भी पढ़ें- दरिंदगी कर तोड़ी थी 20 हड्डियां, 9 साल की बच्ची की पीएम रिपोर्ट में रुंह कंपा देने वाले खुलासे

कुछ देर बाद महिला और बच्चों को उल्टियां होने लगीं। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए बदनावर लेकर आए। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान प्राची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शाम 6 बजे साक्षी और कुणाल को इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कुणाल की भी मौत हो गई। ममता और साक्षी का जिला अस्पताल रतलाम में इलाज चल रहा है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here