सैलून संचालक ने दी जान, सूदखोरों से था परेशान

0
124

इंदौर: इंदौर में एक सैलून संचालक ने जहर खाकर जान दे दी है। वह सूदखोरों से परेशान था। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पांच लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में उसने अपने पिता से माफ़ी मांगी है।

ये भी पढ़ें- मां नहीं बन सकी तो सास देने लगी ताने, पति चरित्र पर करने लगा शक

पुलिस ने बताया कि अरिहंत नगर निवासी दामोदर ने बुधवार दोपहर अपने घर में जहर खाकर जान दे दी। दामोहर सैलून चलाता था। उसके पास से सुसाइड नोट में मिला है, जिसमें उसने पांच लोगों से कर्ज लेने की बात कही है। लिखा है कि सभी सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। इसी बात से तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। पुलिस ने आरोपियं की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  मोबाइल चोरी के शक में छात्र से बेरहमी, गैस नली और बेल्ट से पीटा

दामोदर ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मैं बहुत परेशान था और मेरा मानसिक संतुलन खराब कर दिया लोगों ने। इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा। सॉरी पापा, नानी और मोना। अंकुश अपना ख्याल रखना। तेरी मां को भी यह सूदखोर परेशान कर रहे थे। छोटू शुक्ला, संजय जैन, गोलू कुशवाह , मनीष पुरी गोस्वामी अरिहंत नगर पान की गुमटी वाला, सुरेश सेन इनको सजा मिलनी चाहिए।’

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here