BP चेक करने के बहाने चैम्बर में बुलाता था प्रिंसिपल, करता था अश्लील हरकत

0
177

रांची: झारखंड के रांची में एक महिला नर्सिंगकर्मी से प्रिंसिपल पर अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरूप है कि प्रिंसिपल हर दिन ब्लड प्रेशर चेक करने के बहाने अपने चैम्बर में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था। वह whatsapp पर चैट और वीडियो कॉल करने का भी दबाव बनाया था। महिला ने खुद उसके ऑडियो -वीडियो रिकॉर्ड किए है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: पुलिस की ज्यादती से खराब हुए युवक की आंख – दबंगों की क्रूरता

मामला राजधानी रांची के कडरू इलाके के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। प्रिंसिपल मनोज सिन्हा के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल हर दिन ब्लड प्रेशर चेक कराने के बहाने अपने चैंबर में बुलाता था। फिर धीरे-धीरे उसके शरीर को टच करता था। इतना ही नहीं, वह अश्लील हरकत करने के लिए भी दबाव बनता था। खाली टाइम पर व्हाट्सएप चैट या कॉल करने का दबाव भी बनाता था।

ये भी पढ़ें- बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे पांच लोग, बोलेरो ने कुचला

महिला ने आगे बताया कि प्रिंसिपल whatsapp पर अश्लील वीडियो भी भेजता था। कई बार उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाया पर पीड़िता ने कभी उसकी बात नहीं मानी। एक दिन प्रिंसिपल उसके कमरे में गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। सेफ्टी के तौर पर वह हमेशा अपना फोन ऑन करके जाती थी। इसकी जानकारी प्रिंसिपल को नहीं थी।

ये भी पढ़ें-  रेप के आरोपी से मारपीट की सूचना पर भड़के लोग, पुलिस पर फेंके पत्थर

अपनी शिकायत में महिला ने ये भी बताया कि प्रिंसिपल की इन्हीं हरकतों से तंग आकर एक टीचर स्कूल छोड़ चुकी है। छ लोग नौकरी जाने के डर से प्रिंसिपल के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं। महिला ने ये बात स्कूल के अन्य टीचर्स को भी बताई थी लेकिन तब लॉकडाउन लगने के कारण स्कूल बंद हो गए थे। अब उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here