जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ा हादासा होने से टल गया है। यहां एक पेट्रोल पंप में सीएनजी भरते समय आग लग गई। आग में एक टैक्सी जलकर खाक हो गई है। हालांकि लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस और फाायर बिग्रेड के पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, पंप पर एक टैक्सी सीएनजी भरवाने पहुंची थी। इस दौरान सीएनजी भरते समय उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि नोजल में लीकेज होने की वजह से यह हादसा हुआ है। आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप पर आग देखकर हाइवे से निकलने वाले वाहनों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दोनों के पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया है। पंप पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम होने से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।। इस हादसे के बाद सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी गई है।