कराटे के नेशनल प्लेयर को सीनियर्स ने लोहे की रॉड से पीटा, शरीर पर हुए गहरे जख़्म

0
94

जबलपुर: कराटे के जूनियर नेशनल प्लेयर को रॉड से पीटने का मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर में साईं खेल प्रशिक्षण हॉस्टल में हुई है। प्लेयर के शरीर पर चोट के गहरे निशान है। बताया जा रहा है कि मामला 4 फरवरी का है। रविवार को जब उसके परिजन खिलाड़ी को अस्पताल लेकर पहुंचे और साईं एकेडमी में शिकायत की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, बैतूल का रहने वाला विष्णु शाह जबलपुर में कराटे की ट्रेनिंग ले रहा है। यहां वह भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉस्टल में रह रहा था। 4 फरवरी को विष्णु का जन्मदिन था। इसी मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इस दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ी हॉस्टल पहुंचे और उन्होंने विष्णु से पार्टी बंद करने के लिए कहा। जब विष्णु ने इसकी वजह पूछी तो लोहे की रॉड से उसे बुरी तरह पीट दिया।

पुलिस का कहना है कि विष्णु के पिता ने आआरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। विष्णु के पिता ने बताया कि शनिवार को विष्णु ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी लेकिन दोपहर में जब उसने तस्वीरें भेजी तो वे घबरा गए। वह तुरंत जबलपुर पहुंचे और विष्णु को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here