मुजफ्फरपुर: बिहार में एक वकील के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। भूमि विवाद के चलते लोगों ने वकील के साथ बर्बरता की है। आरोपियों ने उनके गूदे मे शराब की बोतल घुसा दिया। इस दौरान कांच का टुकडा भी अंदर चला गया। इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गया है। खून से लथपथ हालत मे उन्हे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर किसान ने दी जान, बेटी से बोला- शराब का केस झूठा
पीड़ित सुशील ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। छठ पर्व पर उसके घर सभी लोग आए हुए थे और उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए मना करने पर आरोपियों ने पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। फिर शराब की बोतल उसके मलद्वार में घुसा दी।
ये भी पढ़ें- महिला टीचर पर पत्थरों से हमला, बचाने आई बेटी पर भी किए वार
परिजन आननफानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना से डॉक्टर्स भी हैरान हैं। कांच का टुकड़ा उसके अंदर ही फंसा हुआ है, जिसे ऑपरेशन कर निकाला जाएगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।