घर को बार बनाकर चल रही थी शराब पार्टी, 10 युवक-युवतियां गिरफ्तार

0
84

जबलपुर: मध्यप्रदेश में एक ओर शराब पार्टी के लिए लाइसेंस नीति को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर में पुलिस ने रईसजादों की शराब पार्टी में दबिश दी है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़कियां भी शामिल है। सभी लोग नशे में थे। हैराने की बात तो ये है कि सभी जबलपुर के टॉप डॉक्टर, बिजनेसमैन, लॉयर और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के बेटे-बेटियां हैं।

पुलिस ने बताया कि, रितिक अपार्टमेंट में ये शराब पार्टी चल रही थी। यहां एक रूम को बार का लुक दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार तड़के तीन बजे रेड की तो सभी नशे में मिले। लड़कियां भी शराब पीकर लाउड म्यूजिक पर झूम रही थीं। आरोपियों ने पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें- सहकारो बैंक का CEO रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिटायरमेंट में बचे थे 6 महीने

पुलिस को सूचना मिली थी कि रितिक अपार्टमेंट में कुछ लोग लाउड म्यूजिक बजा रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां कमरे में भारी तादाद में शराब की बोतलें रखी मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने पुलिस के साथ बहस की और दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here