फर्जी इंस्पेक्टर बन होटलों से कर रहा था वसूली, कई लड़कियों से ठगे लाखों रुपये

0
165

लखनऊ: हाथों में पिस्टल, कंधे पर तीन स्टार लगाकर वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह वर्दी पहनकर होटलों में चेकिंग कर वसूली करता था। होटल संचालकों को वह खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर रौब झाड़ता था। इतना ही नहीं, होमगार्ड विभाग में नौकरी के नाम पर भी कुछ लड़कियों से उसने लाखों रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने वर्दी के साथ उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से बंदूक जैसा दिखने वाला लाइटर भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- कुक्षी में ढही मकान की दीवार तीन मजदूरों की मौत

पुलिस ने बताया कि लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से चारबाग और नाका इलाके के होटलों में जाकर फायर उपकरण न होने का हवाला देकर संचालकों और मैनेजर से वसूली कर रहा है। वह खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताता है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की जांच की।

ये भी पढ़ें- *साड़ी में स्मार्ट लगती हो, स्कूल ख़त्म होने के बाद रुका करो’, महिला टीचर का प्रिंसिपल पर आरोप

जांच में पता चला कि कोई अन्य व्यक्ति नकली पुलिसकर्मी बनकर वसूली कर रहा है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी जमील अहमद 10वीं फेल है और देवरिया के दाद्दन भटनी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कई लड़कियों से होमगार्ड विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग चुका है।

ये भी पढ़ें-  तीन साल की बेटी को फंदे पर मां ने दी जान, सोता रहा पति

फर्जी जालसाज इंस्पेक्टर जमील लड़कियों को ट्रेनिंग के नाम पर मुंबई ले जाने की फिराक में था। इस बीच पुलिस ने उसे चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास से धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक़, चारों युवतियों से जमील ने कहा कि उनकी एक माह की ट्रेनिंग मुंबई में होगी। उन्हें 30 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना होना होगा।

ये भी पढ़ें- जबलपुर हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की विपरीत टिप्पणी पर अधिवक्ता ने की थी आत्महत्या

लड़कियों को मुंबई ले जाने के लिए उसने चारों का रिजर्वेशन भी कराया था। इस दौरान जब लड़कियों ने घर के किसी एक सदस्य को अपने साथ ले जाने की बात कही तो उसने साफ़ मना कर दिया। इस पर एक लड़की ने जाने से मना कर दिया, तो उसे धमकाने लगा। इसके बाद लड़कियों को उसपर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here