हॉरर फिल्म का असर, 8 साल के बच्चे ने गुड़िया को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगाई फांसी

0
145

पुणे: स्मार्टफोन अब मासूमियत का गला घोंटने लगे है। मोबाइल की लत या तो बच्चों को जुर्म की रह पर ले जा रही है या आत्महत्या जैसे घातक कदम बच्चे उठाने लगे है। महाराष्ट्र के पुणे से ऐसी ही झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 8 साल के बच्चे ने हॉरर फिल्म का सीन रीक्रिएट करने में फांसी लगाकर जान दे दी है। जान देने से पहले उसने अपनी गुड़िया को फांसी लगाई थी।

ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मी की नृशंस हत्या, गर्दन पर किए कई वार

वारदात पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ के थेरगाव इलाके की है। 8 साल का बच्चा यहां अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। बच्चा अपने कमरे में हॉरर फिल्म देख रहा था। फिल्म देखने के बाद वह फिल्म के सीन को रीक्रिएट करने लगा। बच्चा पहले बहन के कमरे से गुड़िया लेकर आया। उसके चेहरे पर काला कपड़ा डाल कर उसे लटकाया। इसके बाद उसने खिड़की से बंधी रस्सी अपने गले में बांधी और बेड से कूद गया।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म – रिश्वत लेते गिरफ्तार मंडी सुपरवाइजर

रस्सी छोटी थी, इसलिए, उसका पैर जमीन तक नहीं पहुंचा और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां किचन में खाना बना रही थी। वहीं, उसकी बहन पढ़ाई कर रही थी। बच्चे की मां ने बताया- मैं ऊपर काम कर रही थी। बच्चा नीचे खेल रहा था। काम ख़त्म करके जब बेटे को खोजते हुए कमरे में पहुंची तो वो वहां लटका हुआ था। उसे मां ने ही नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले गई। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here