दोस्त की करतूत, फेक आईडी ने ली लड़की की जान

0
13

महाराष्ट्र. महाराष्ट्र के सतारा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की वजह से एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। यहां लड़की की दोस्त ने ही फेक अकाउंट बनाकर बातचीत की। जब उसे सच्चाई बाहर का डर हुआ तो मौत का नाटक किया। इसी आदमी में दोस्त ने जान दे दी।

दरअसल, ऋतुजा और गायत्री दोनों दोस्त थे। गायत्री ने लड़के के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और ऋतुजा से बात करने लगी।। ऋतुजा ने उस लड़के से इतनी बात की कि उसे उस उससे से प्यार हो गया, जो असल में एक फेक अकाउंट था। वह उस फेक आईडी वाले लड़के को अपना बॉयफ्रेंड समझने लगी और उससे इमोशनली अटैच हो गई। वह उस फेक आईडी वाले लड़के से मिली भी नही थी और उसके साथ शादी के सपने देखने लगी। वह कई बार उससे शादी की बात करती थी।

सदमे में आकर की आत्महत्या
जब गायत्री को लगा कि वह उस फेक आईडी की वजह से कुछ ज्यादा ही इमोशनल अटैच हो रही है और अगर उसे सच्चाई का पता लगा तो बात बिगाड़ सकती है। तब उसने अचानक उस फेक आईडी को बंद कर दिया और एक नई फेक आईडी बनाई, जिससे उसने ऋतुजा को उस लड़के का पिता बनकर मैसेज किया। उसने कहा कि कुछ दिनों से लड़के की तबियत खराब थी और अचानक उसकी मौत हो गई है। ऋतुजा उससे इतनी अटैच थी कि वह इस सदमे को झेल नहीं पाई और उसने आत्महत्या कर ली।

साइबर की जांच में हुआ सच्चाई का सामना
ऋतुजा ने मरने से पहले एक मैसेज भेजा कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत जांच शुरू कर दी।  साइबर की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि वह दोनों  फेक अकाउंट ऋतुजा की सहेली गायत्री ने बनाए थे और वही उस आईडी से उससे बात किया करती थी। पुलिस ने गायत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here